मैहर — मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य सचिन मिश्रा ने मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे यात्री निवास क्रमांक 2 का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री निवास परिसर का विस्तृत रूप से निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यात्री निवास में ठहरने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
मौके पर उन्होंने कमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। श्री मिश्रा ने यह भी निर्देश दिए कि यात्री निवास में स्वच्छ वातावरण और सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं सुधारात्मक कार्य किए जाएं।
इस आकस्मिक निरीक्षण से श्रद्धालुओं में यह संदेश गया कि प्रबंधन समिति उनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर सतत प्रयासरत है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



