google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवरात्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण कराना ठीक नही, सरकार इसे तुरंत स्थगित करें:- प्रदेश सचिव

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 17 अक्टूबर 2023 बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनन्जय कुमार सिंह का भब्य स्वागत नया टोला मोड़, जगदीशपुर में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु एवम अन्य द्वारा किया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनन्जय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों को टारगेट कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है। दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर शिक्षकों का प्रशिक्षण कराने का कोई मतलब नही है। प्रदेश सचिव ने कहा कि इस पर्व में शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्य भी दस दिनों तक नव रात्रि का पाठ करते हैं जबकि यह प्रशिक्षण आवासीय हो रहा है। ‌सचिव ने ने मौके पर कहा कि यह प्रशिक्षण छठ पुजा के बाद भी कराया जा सकता था। लेकिन सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर नियोजित शिक्षकों के साथ गलत वर्ताव कर रही है। उन्होंने मांग किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर्व को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर प्रशिक्षण का कार्य स्थगित करे। प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 बनाकर नियोजित शिक्षकों को धोखा दे रही है। राज्य कर्मी का दर्जा न देकर विशिष्ट शिक्षक का दर्जा देने जा रही है जो सूबे के नियोजित शिक्षकों को मंजुर नही है।
संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह को स्वागत करने वालो में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के अतिरिक्त जिला सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रखण्ड सचिव जयप्रकाश ठाकुर, जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, शिक्षक नित्यानन्द किशोर, विनोद कुमार राम, सरोज कुमार सिंह,अर्जुन कुमार, संजय कुमार चौधरी , शिवजी रजक, बेद प्रकाश, रवि कुमार सहित अन्य शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)