समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
आज शनिवार को विकास खंड हरहुआ के आयर ,चंदापुर, तेवर में किसान पाठशाला का आयोजन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशन में किया गया।
प्राविधिक सहायक कृषि कृष्ण कुमार मौर्य ने किसानों को नवीन तकनीकी विधि से खेती करने से आय बढाने की जानकारी दी।बताया किसानों को आधुनिक खेती करने के तरीके ,मिट्टी परीक्षण ,जल प्रबंधन,उन्नतशील बीजों का चयन,कृषि यंत्रीकरण का रखरखाव ,कृषि मौसम की जानकारी ,फसलों का समय से सिंचाई, उर्वरकों का समय से उपयोग, एफपीओ बनाकर खेती करने, नैनो तरल यूरिया का उपयोग,रेजोबियम कल्चर उपयोग ,हरी खाद, एजोला जैसे धान के खेत में किसान उपयोग करें। इससे किसानों को हर प्रकार का लाभ मिलेगा।
किसान पाठशाला में आकांक्षा राय,अर्चना सिंह,सुनीता देवी (कृषि सखी) हीरालाल,दयाराम, महादेव प्रसाद रीता देवी नीतू सहित कई किसान पाठशाला में उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



