google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा बने जदयू के सक्रिय सदस्य।

मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग । हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के बानादाग निवासी जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा कटकम प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड के सक्रिय सदस्य बनाए गए । जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने इन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई। जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा कटकमदाग प्रखंड के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं । इन्हें सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि को देखते हुए इन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई गई है । आने वाले दिनों में इनको प्रखंड स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी जदयू से मिलने की संभावना भी है । उक्त बातें जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने बताई । जदयू के सक्रिय सदस्य बनने पर जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा को पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अविरल बिहारी लाल, सदर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा समेत कई सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)