पीपल के विशाल पेड़ गिरने से बिजली की तार , पोल एवं झोपड़ियां हुए क्षतिग्रस्त
एक प्राइवेट मजदूर की घर भी टूटी गृहणी को भी लगी चोट
समाज जागरण ,चन्द्र प्रकाश
जिला संवाददाता
धनबाद( झारखंड) 1 अप्रैल2023 :- धनबाद जिले में मौसम ने फिर एक बार करवट ली, देर रात 10:30 बजे तेज आंधी और बारिश में वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत नया धौड़ा में देवी मंदिर के समीप पुराने पीपल के पेड़ , आंधी तूफान आने के कारण टूट गया और सीधे बिजली के खंभे एवं तार को उखाड़ते हुए कविंद्र राम के घर के ऊपर धरा शाही हो गया। जिससे कि गरीब मजदूर का घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया एवं गृहणी पेड़ को गिरते देखकर भागने की कोशिश की परंतु महिला के ऊपर पेड़ गिर गया और वह आंशिक रूप से चोटिल खो गई । इस प्राकृतिक कहर से मजदूर तथा उसका परिवार बहुत ही दु:खी हैं । दूसरी तरफ पूरे कुस्तौर नया धौंड़ा की बिजली सेवा बाधित हो गई । अब जल्द कार्रवाई नहीं की गई तथा मरम्मत नहीं हुई तो पूरा गांव अंधेरे में रहेगा। फिलहाल घटना की जांच करते हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है ।
बिजली सेवा बाधित होने से विद्यार्थियों को हो सकती हैं परीक्षा में दिक्कत
नया थोड़ा के ग्राम वासियों ने अखबार से जानकारी साझा करते हुए बताया की , हमारे बच्चों की 3 अप्रैल को बारहवीं तथा दसवीं की वार्षिक परीक्षा है , अगर जल्द बिजली विभाग (बीसीसीएल) के द्वारा बिजली के तारों एवं खंभों को मरम्मत कर बिजली सेवा पुनः प्रारंभ नहीं की गई तो हमारे बच्चों को पढ़ाई में बहुत ही बाधा हो सकती है।
पार्षद ने दिया जल्द स्थिति को काबू में करने का आश्वासन
बद्री रविदास ने (पार्षद वार्ड नंबर 11) घटनास्थल की मुआयना करते हुए जल्द ही बिजली चालू करने का आश्वासन दिया तथा बिजली विभाग (बीसीसीएल) के अधिकारियों से वार्तालाप कर घटना की जानकारी साझा की और जल्दी ही खंभों तथा तारों को मरम्मत करने का आग्रह किया ।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








