गोवर्धन पर्व पर गऊ भक्त बोले — अब दया नहीं, धर्म की रक्षा का समय है”*
रिपोर्ट: निधि शर्मा
मुरादनगर/गाज़ियाबाद। गन्ने के खेत में 10 गौवंशों के अवशेष मिलने से जलालाबाद गांव में सनसनी फैल गई। दो गर्भवती गौमाताओं सहित नवजात बछड़ों के शव देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

गऊ भक्त महेश कुमार आहूजा ने गोवर्धन पर्व पर आक्रोश जताते हुए कहा — “गऊ हत्यारों पर लंगड़ा ऑपरेशन नहीं, सीधा सीने पर एनकाउंटर होना चाहिए।”
ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि “यह केवल अपराध नहीं, सनातन आस्था पर हमला है।”
उसी जलालाबाद की पवित्र मिट्टी, जहां फिल्म “उपकार” का गीत “मेरे देश की धरती…” फिल्माया गया था, आज गौमाता के रक्त से लाल है — यह दृश्य हर भारतीय की आत्मा को झकझोर देने वाला है।
(राष्ट्रवादी दृष्टिकोण का सशक्त मंच की पत्रकार: निधि शर्मा)

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



