google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कंचना धाम सेवा ट्रस्ट ने किया सराहनीय प्रबंधन, गौभक्तों के लिए जूता रखने की व्यवस्था की

नोएडा। श्रीजी गौसदन, सेक्टर-94 में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में कंचना धाम सेवा ट्रस्ट (रजि.) ने अपनी सेवाभावना का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया। ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में आने वाले गौभक्तों के लिए जूता-चप्पल रखने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिसकी सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब प्रशंसा की।

बताते चलें कि कंचना धाम सेवा ट्रस्ट लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। ट्रस्ट द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा और शव वाहन सेवा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा ट्रस्ट घरों में रखी खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को एकत्रित कर धार्मिक विधि-विधान से विसर्जन भी करवाता है।

ट्रस्ट के सदस्य बची हुई दवाओं को एकत्रित कर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने, वृक्षारोपण करने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने, तथा गरीब बेटियों के विवाह संस्कार संपन्न कराने जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

“समाज जागरण की अपील”

कंचना धाम सेवा ट्रस्ट का यह कार्य न केवल गौसेवा बल्कि मानव सेवा की मिसाल प्रस्तुत करता है। समाज के सभी वर्गों से समाज जागरण अपील करता है कि ऐसे समाजिक संगठनों का दिल से सहयोग करे। किसी भी जानकारी के लिए आप जटायू हरिजन : 7503636836 पर संपर्क करे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)