परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025
जमशेदपुर मंगलवार की सुबह परसुडीह स्थित करनडीह प्रखंड कार्यालय गेट के पास प्रशासन की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। अचानक जेसीबी की आवाज गूंजते ही लोग अपनी-अपनी दुकानें समेटने लगे, ठेले हटाए जाने लगे और आसपास हलचल तेज हो गई।
प्रशासन ने यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में दुकानदारों और राहगीरों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जाता है कि लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर आज सुबह प्रशासन ने सख्ती दिखाई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



