अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 23 सितंबर 2025: समाजसेवी रामू सरदार ने टाटा-कांड्रा रोड के समीप (टीचर ट्रेनिंग मोड) उत्तमडीह जाने वाली सड़क जो की एनएच 33 को जोड़ती है उसकी बदहाली पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आए दिन भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रामू सरदार ने कहा कि कुछ वर्ष पहले बनी यह सड़क अब गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



