सुभाष जी दैनिक हिंदी समाज जागरण सहरसा
सहरसा पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना की पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10/09/2024 को कारोबारी के घर छापा मारने के दौरान कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार यादव, पिता_ भूपेंद्र यादव, साकिम सूरमाहा बजरंगी टोला वार्ड नंबर 7 के निवासी को गिरफ्तार कारोबारी के पास से पुलिस ने 40 पीस कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। पुलिस पदाधिकारी रोशन कुमार (थाना अध्यक्ष) पुअ नी नीरज कुमार, पुअ नी मदन कुमार पंडित, एवं थाना के सशस्त्र बल के सहयोग से बरामद किए। जिसका कुल मात्रा 4 लीटर विश्व कप कोडिन युक्त सिरप बरामद हुआ। सबसे पतरघट थाना अध्यक्ष रोशन कुमार जब से अपना पदभार ग्रहण किए , क्षेत्र में दहस्त का माहौल बना हुआ है, एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश के आधार पर शराब एवं कफ सिरप कारोबारी पर सख्त निर्देश एवं अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पर इस बाबत थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज कर न्यायिक हीरासत सहरसा भेजा गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



