google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जेएपीटीसी पदमा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 60 पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
पदमा_ झारखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (जे ए पी टी सी) पदमा में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर संस्थान के अपर पुलिस अधीक्षक हीरालाल रवि, परमेश्वर लियाँगी, सुधीर प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार तथा शेखभिखारी मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारी, कर्मी, अनुदेशक और प्रशिक्षणरत एसआई, आरबी-01 एवं 02 के एसपीसी प्रशिक्षुओं सहित कुल 60 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य आपात स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस विभाग का मानवीय सहयोग सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)