google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित।

रंजीत ठाकुर,दैनिक समाज जागरण संवाददाता

अररिया। फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज शनिवार 16 दिसंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीनी विवाद से जुड़े दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज रवि कुमार मौजूदगी में तथा फुलकाहा थाना के एएसआई संतोष ठाकुर के निगरानी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में लगभग आधा दर्जन नए मामले को लेकर लोग उपस्थित हुए जिसमें से कई मामले का सुलह समझौता के तहत निष्पादित किया गया तो वहीं अन्य कई मामले में दोनों पक्षों को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए बोला गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)