google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत, 02 बंदियों के मुकदमें हुए निर्णीत- न्यायाधीश शैलेंद्र यादव

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर महिला बन्दियों के बावत् मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में किया गया। 2 बंदियों ने अन्तिम रुप से जुर्म स्वीकार कर अपने मुकदमें निस्तारित करायें। जेल निरीक्षण के दौरान आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र, जेल अधीक्षक, अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उप कारापाल गौरव कुमार एवं शशांक पटेल, जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।


जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा कुल 08 मामले चिन्हित किये गये थे जिसमे से 04 मामलों में 04 अभियुक्त ने जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में अपना मामला निस्तारित कराया। अन्तिम रूप से 02. मुकंदमें निस्तारित हुए।


जिला कारागार में निरूद्ध सिद्धदोष बंदियों से एक-एक करके उनकी अपील के संबंध में बातचीत किया गया तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई। जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों जिनके पास अपने मुकदमें की पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने की आर्थिक स्थिति ना हो ऐसे बंदियों से बातचीत कर निःशुल्क अधिवक्ता हेतु उनका प्रार्थना पत्र नियमानुसार संबंधित न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को प्राप्त करायें।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)