google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानक विपरीत हो रहे पुलिया निर्माण कार्य पर जेई मौजूद नहीं, नाबालिगों से कराया जा रहा कार्य।

अनिल कुमार अग्रहरि/
समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया निर्माण में हो रही मनमानी व धांधली में अधिकारी मौन दिखे, वहीं मौके से जेई गायब रहे। सरकार की विकास कारी योजनाओं में गुणवक्ता को ठेंगा दिखा रहे ठेकेदार और सहयोगी बने जेई डाला बाजार नगर पंचायत से कोटा ग्राम पंचायत कोटा के टोला अम्माटोला को जोड़ने वाली सड़क पर कजरहट में 3 स्थानों पर पुलिया का निर्माण व साइड वाल का निर्माण हो रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा जानबूझ कर मानक की धज्जियां उड़ाते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि जिस उम्र में बच्चो को स्कूल जाना चाहिए वही ठेकेदार द्वारा बच्चों कों कार्य पर लगाया गया है। मौके पर मौजूद जिम्मेदारों ने बताया कि हमें कोई दिक्कत नही है। कार्यकर्ताओ से जेई के की मौजूदगी के सम्वन्ध में पूछा गया तो कोई बताने को तैयार नही हुआ। पुलिया निर्माण कार्यों में बालू की जगह स्टोन डस्ट का प्रयोग धड़ल्ले पर जारी है जिसमें बालू का नामों निशान नही है।
इस सम्बन्ध में सम्बन्धित जेई अमित वर्मा से कार्यों में बालू न लगाने की शिकायत की गई तो बताया गया कि हमारे संज्ञान में नही है कल देखता हूं। जबकि मौके पर मौजूद नही रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)