google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर में घुसकर हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के छकनबार गांव के निवासी लक्ष्मी देवी पति सरोज पासवान ने कुटुंबा थाना में आवेदन देकर 7 आरोपितों के विरुद्ध कारवाई करने का थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उसके घर में घुसकर 7 व्यक्ति तलवार से हमला कर दिए जिसमें उसकी एक हाथ जख्मी हो गई। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। थाना मे प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कारवाई कर दो आरोपितों रंजन कुमार पिता जागेश्वर राजवंशी और रामधीर कुमार पिता सुरेश राजवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एवं हमले में उपयोग में लाए गए तलवार को बरामद कर लिया गया है।।अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)