google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड सशस्त्र पुलिस-7 में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, पुलिसकर्मियों ने किया 15 यूनिट रक्तदान

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा- झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07) पदमा वाहिनी परिसर में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पदमा के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समादेष्टा अविनाश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वाहिनी के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।


रक्तदान शिविर में जैप-07 के जवानों द्वारा कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर समादेष्टा अविनाश कुमार ने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों, विशेषकर बच्चों, को जीवित रहने के लिए नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता उनके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


पूरे कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।
“रक्तदान करें – जीवन बचाएं, मानवता को आगे बढ़ाएं।”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)