google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, केदारूत गांव में शोक की लहर

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा- पदमा ओपी क्षेत्र के केदारूत गांव निवासी एक युवक की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल बन गया।


मृतक की पहचान केदारूत निवासी विजय राम के 27 वर्षीय पुत्र सचिन राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बरही-पदमा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पदमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।


युवा बेटे की असामयिक मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर ओर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)