समाज जागरण नोएडा
भारतीय योग संस्थान नें आज एक नयी योग कक्षा का शुभारम्भ ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्रिस्टिन एवेन्यू, सेक्टर 16C, गौर सिटी २ में किया। इस नयी योग कक्षा का शुरुआत भारतीय योग संस्थान के योग साधक, साधिका और अधिकारी के मौजूदगी में विधिवत किया गया। कार्यक्रम भारतीय योग संस्थान के चारो जिला प्रधान के मौजूदगी में इस नये क्लास को बैनर प्रदान किया गया। आज पहले दिन 65 योग साधक साधिकाओं नें भाग लिया।

समारोह में भारतीय योग संस्थान के सभी जिला प्रधान- श्री जवाहर लाल यादव, श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री रमाकांत द्विवेदी, जिला मंत्री_ श्री अभिषेक कुमार, श्री संजय शर्मा, स. मंत्री – श्री माता प्रसाद शुक्ला, श्री राज कुमार टोंक, क्षेत्रिय अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल, श्री मनोज कुमार मिश्रा, श्री अमित कुमार और श्रीमति संजीता मलिक इत्यादि मौजूद रहे ।
प्रिस्टीन के साधक श्री अजय कुमार गोयल एंड टीम और जिला मंत्री श्री संजय शर्मा, श्री अभिषेक कुमार एवं स. मंत्री श्री माता प्रसाद शुक्ला ने बहुत ही सुंदर योगाभ्यास कराया तो वही श्री हीरा सिंह बिष्ट ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। श्री जवाहर लाल यादव ने सामग्री और संस्थान के बारे में विस्तार से चर्चा की और लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स. मंत्री दिल्ली प्रांत २ श्रीमति भूपिंदर कौर ने ऑनलाइन जुड़कर सभी साधकों का हौसला बढ़ाया और साथ ही आशीर्वचन दिए।

कार्यक्रम में साधक श्री पंकज ने योग से जुड़ने के बाद के अनुभव को शेयर किया जो प्रोत्साहित करने वाला था। श्री अमित कुमार ने बहुत ही शानदार तरीके से मंच का संचालन किया और समय से प्रोग्राम समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यकर्म के दौरान प्रिस्टिन के साधकों ने सरस्वती वंदना एवं योग गीत प्रस्तुत किए। श्री रमाकांत द्विवेदी जी ने शांति पाठ कराया। प्रिस्टिन की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद। साधक की संख्या लगभग ६५ के आसपास थी। शांतिपाठ और प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
- अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय कार्यशैली से राजस्व मामलों के निष्पादन में आई तेजीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।6 अगस्त। किशनगंज प्रखंड के अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यशैली के कारण अंचल कार्यालय में परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद सहित विभिन्न राजस्व मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय तेजी आई है। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने से आम लोगों को राहत…
- समाज जागरण: 06 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समय और कैलेंडर समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा,…
- सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के तीन इनामी माओवादी गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण,संवाददाता, बिकाश चांडिल : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले से कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ…
- प्लेबैक सिंगर रचना चोपड़ा का नया गाना ‘लकीरें इश्क की होंगी’ जल्द होगा रिलीजकुमार सानू के साथ नजर आएंगी रचना चोपड़ा, 18 वर्षों से संगीत के सफर में निभा रहीं साथ; दुनिया भर में छह हजार से अधिक शो कर चुकी हैं सिंगर मुंबई। गिरजा शंकर अग्रवाल। संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर रचना चोपड़ा और दिग्गज गायक कुमार सानू की…
- टीएमयू के डेंटल डॉक्टर्स की मेधा को सलाम, पेंटर किशन को दिया अनमोल तोहफा, पैर की हड्डी से बना डाला जबड़ातीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के ओरल एंड मेक्जिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टर्स बिलारी के 25 वर्षीय पेंटर किशन के लिए देवदूत की मानिंद हैं। डॉक्टर्स की टीम ने टांग की हड्डी-फिबुला से नया जबड़ा तैयार करके अविस्मरणीय एवम् अनमोल तोहफा दिया है। अब किशन को असहनीय दर्द से छुटकारा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








