अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 11 नवम्बर 2026: बिहार की मिट्टी से निकले झारखंड पुलिस के जांबाज अधिकारी पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक पदस्थापित अंजनी कुमार तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे.आखिरकार जिंदगी की जंग लड़ते हुए उन्होंने दिनांक 11 नवंबर 2026 को सुबह 8:20 बजे दम तोड़ दिया.
जमशेदपुर के टी एम एच अस्पताल में लंबे समय से चल रहे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही बिहार झारखंड सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

हर किसी की जुबान पर उनके साहस, ईमानदारी और मानवीय व्यवहार की चर्चा रही.उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं देने वाले अंजनी तिवारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे.
उनकी अंतिम दर्शन एवं अनुष्ठान दिनांक 12 नवंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निवास स्थान डुप्लीकेट नंबर 1ए, सुंदर गार्डन संजय पथ डिमना रोड पूर्वी सिंहभूम से होगी।और अंतिम संस्कार पार्वती घाट 2:00 बजे होगी।अंजनी तिवारी ने अपने पीछे पत्नी रजनी पाण्डेय के साथ दो पुत्री श्र्वेता ,निधि को छोड़ गए।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



