गुलचंद महतो डाड़ी प्रखंड।
आज डाड़ी प्रखंड के टोंगी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसारिया में डाड़ी प्रखंड प्रमुख दीपा देवी के नेतृत्व में झारखंड के शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।
प्रमुख दीपा देवी ने कहा कि आज हमलोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है। रामदास सोरेन जी झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किए थे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण,विद्यालय के सभी सदस्य गण, पूनम एका, ललिता देवी, कल्याणी समूह के महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित होकर नमन करते हुए याद किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



