नोएडा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सोमवार को गौतमबुद्धनगर युवा कांग्रेस की ओर से सेक्टर-8, 9, 10 तिराहे पर सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन ने किया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी भारत के ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने युवाओं को तकनीकी और विकास की नई उड़ान दी। लोकतंत्र के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन ने कहा कि राजीव गांधी के अदम्य साहस और देशभक्ति ने भारत को आधुनिकता की ओर अग्रसरित किया और नए युग की नींव रखी।
महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के महासचिव दयाशंकर पांडे ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे कि कठिन परिस्थितियों में भी जिद और निष्ठा से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वहीं पीसीसी सदस्य मोहम्मद चांद ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर अनिल अवाना, महाराज जी, आर.एल. शर्मा, विनोद शाह, सूरज, अभिषेक कश्यप, सनी, फरजन, मनोज, विजय बाल्मीकि, भूटानी, बिन्नू पंडित, संतोष, गौरव, संजय, नीरज, परवेज़, सुमित जाटव, गुलशन, शाहरुख, प्रेम, रिशु, शमशाद, विवेक, राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



