google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड प्रदेश का रिम्स की सुरक्षा ब्यवस्था भगवान भरोसे

छिनतई व छेड़छाड़ से परेशान डॉक्टर्स बोले-हमारी सुने प्रबंधन।

दैनिक समाज जागरण
संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची।

राँची (झारखंड) 27 फरवरी 2023 :- झारखंड़ प्रदेश का राँची में स्थित रिम्स हाँस्पिटल में ना सिर्फ झारखंड प्रदेश का बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं. यहां सैकड़ों की संख्या में चिकित्सक, पारा मेडिकल और एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र रहते हैं. ऐसे में इनकी सुरक्षा सबसे अहम है. सुरक्षित वातावरण रहने पर चिकित्सक मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से कर सकते हैं. लेकिन हाल के दिनों में चिकित्सकों के साथ छेड़खानी व छिनतई की घटना हो रही है. इससे झारखंड प्रदेश का राँची में स्थित रिम्स में कार्यरत डॉक्टरों में भय का माहौल है.

रिम्स हॉस्टल के रास्ते से आते हैं मोहल्ले के लोग।

गौरतलब है कि रिम्स हॉस्टल परिसर से होकर बरियातू के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आर्यापूरी में रहने वाले लोग आना-जाना करते हैं. मोहल्ले के लोग लंबे समय से इस रास्ते का प्रयोग अस्पताल आने जाने के अलावा बैंक, पोस्ट ऑफिस, बिजली ऑफिस, स्कूल-कॉलेज के लिए भी करते हैं. लेकिन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हॉस्टल परिसर के पास के रास्ते में गड्ढा खोद दिया था. इसकी वजह से वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया. वहीं बैरिकेडिंग कर सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गयी. बावजूद इसके आये दिन असामाजिक तत्व रिम्स परिसर में डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं.
इस मामले पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन बीरुआ ने कहा कि हाल के दिन में महिला चिकित्सकों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं. हॉस्टल से हॉस्पिटल जाने के रास्ते में लाइट की व्यवस्था की गयी है. साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि रास्ते में कुछ ड्रॉप गेट बनाये जा रहे हैं.वहीं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जयदीप चौधरी ने कहा कि सुरक्षा में चूक होने के कारण बाहर के लोग अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं. असपताल परिसर में शाम 5 बजे के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है. सभी लोग नशाखोरी में लिप्त हो जा रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल करने की जरूरत है.।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)