लक्ष्मी नारायण मंदिर, ए॰-2, सेक्टर-56, नोएडा द्वारा नॉएडा स्टेडीयम के लॉन टेनिस ग्राउंड में आज एक विशाल रक्त दान महोत्सव का आयोजन किया गया। एक ही कैंप में 602 युनिट रक्त प्राप्त करने का प्राप्त हुआ गौरव। आयोजकों ने जताया सभी का आभार, कहा आगे भी ऐसा महोत्सव आयोजन होता रहेगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय सेना की ए॰एफ़॰टी॰एस॰(AFTC) की टीम, ए आई एम एस, गुरु तेग़ बहादुर हॉस्पिटल, ज़िला अस्पताल, पी॰जी॰आई॰ फ़ॉर चाइल्ड हेल्थ नॉएडा, जिम्स ग्रेटर नोएडा व नॉएडा रोटरी ब्लड बैंक की टीम रक्त लेने के लिए आई।





आज के यह रक्तदान महोत्वस में 714 रक्तदाता ने अपना नामांकन कराया जिसमें से 602 युनिट रक्त प्राप्त हुई बांकि 114 रक्तदाताओं को फिर से आने के लिए कहा गया। लगभग 30 सदस्यों वाली ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर व मुख्य प्रेरक ए॰के. गुप्ता के नेत्रतव में किया गया।
रक्तदाताओं की उमड़ी भीड़ को देखकर आयोजकों को बड़ी प्रसन्नता हुई । इसके साथ ही 602 युनिट बल्ड प्राप्त कर आज जिले में नही बल्कि प्रदेश के लिए बड़ी सफलता थी। हालांकि आयोजकों के द्वारा 1100 युनिट बल्ड प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गय था। इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों नें सभी दाताओं, प्रायोजको एवं बल्ड बैंक से सभी टीमों का आभार व्यक्त किया है। आयोजक ने निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का भी आभार व्यक्त किया हैं।
दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए महोत्सव में कई गणमान व्यक्तियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें प्रमुख थे, ब्रिगेडीयर डा० राकेश गुप्ता, पद्मश्री रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल बी एस एफ श्री प्रकाश सिंह, श्री अशोक श्रीवास्तव. चेयरमैन नवरत्न फ़ाउंडेशनट , ट्रस्ट के चैयरमैन डा० डी॰ के॰ मोदी, आदि ने स्वयं आकर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों में मैसर्स आर॰एन॰ गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ, जी॰के॰ बंसल, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, अंबेश भांबरी, करण अनेजा, मनोज गोयल, मेहक सिंह, राजीव अजमानी, विद्या रावत, शैल माथुर, अभिषेक जैन, रितु सेठ, आर॰डबल्यू॰ए॰-56 के संजीव पुरी व संजय मावी,आदि ने दाताओं को नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








