मिठाइयां और फुलझड़ियां पाकर बच्चों के खिले चेहरे, मिशन समाज सेवा की पहल की लोगों ने की सराहना**
**समाज जागरण | रंजीत तिवारी**
**वाराणसी।** दीपावली के पावन पर्व पर मिशन समाज सेवा संस्था की ओर से सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं। वहीं, बच्चों को फुलझड़ियां उपहार स्वरूप देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इस अवसर पर डंपी तिवारी बाबा ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घरों को रोशनी से सजाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाना है। त्योहार की खुशी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, यही मिशन समाज सेवा का मुख्य उद्देश्य है।

मिठाइयां और फुलझड़ियां पाकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए डंपी तिवारी बाबा और उनकी टीम का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन समाज सेवा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वितरण कार्य में सहयोग किया और जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



