
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर मल्हार व जोंधरा में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पुत्तन दुबे,असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी ,नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार संजीव पान्डेय,पंकजविशाल भी मौजूद रहे।
बुधवार को मस्तुरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत मनहर मल्हार नगर पंचायत के पार्षद शैल कैवर्त व जोंधरा सरपंचपति उत्तरा रात्रे की पुत्री के शादी समारोह में शामिल हुए और बेटी को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में कुछ देर रुकने के बाद सभी वापस बिलासपुर के लिए रवाना हो गए।इस दौरान कृषि उपज मंडी जयरामनगर के अध्यक्ष शंकर यादव,उपाध्यक्ष संतोष दुबे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय, युवा नेता राहुल राय,सहित भाजपा के जाने माने नेता भी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



