google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवरात्रि पर्व के अष्टमी को डिडिनेश्वरी माता के दरबार पहुंचे कांग्रेस नेता कमल डहरिया



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मल्हार। नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मल्हार में विराजित भगवती देवी डिडिनेश्वरी मां का अलौकिक दरबार में इन दिनों जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है।
मां डिडिनेश्वरी के दरबार में भक्तों के आने जाने का सिलसिला जारी है। सभी मां डिडिनेश्वरी देवी से सुख समृद्धि एवं शांति तथा हर दुख दर्द से छुटकारा पाने हेतु मन में मुराद लेकर दर्शन करने और मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस नेता कमल डहरिया, पिछडा वर्ग के प्रदेश सचिव अशोक पटेल, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी मां डिडिनेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने मां जगदंबा के दिव्य दर्शन करने पहुंचे।जहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा कमल डहरिया का चुनरी ओढाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात डहरिया माता डिडिनेश्वरी का दर्शन कर ज्योति दर्शन कर नव कन्यों से आशीर्वाद प्राप्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)