दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र, अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा सोनभद्र, हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाथीनाला पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी/स्वॉट की संयुक्त टीम द्वारा थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0-31/2025 धारा-103(1) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकरण में दो वांछित अभियुक्तों को 01.मुन्ना कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 22 वर्ष, 02.राहुल उर्फ सिद्धार्थ पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 28 वर्ष निवासीगण ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार को ग्राम हाथीनाला तिराहे से लगभग 400–500 मीटर आगे रेनुकूट रोड से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.09.2025 को थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0 31/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं मृतका के ज्येष्ठ भाई रोहित कुमार के बयान के आधार पर मृतका की पहचान मुन्नी गुप्ता पुत्री द्वारिका प्रसाद, पत्नी दुखन साव निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई।
मृतका मुन्नी गुप्ता को जनपद गुजरात से लाकर हाथीनाला जंगल में मारकर फेंका गया था। मृतका के पति दुखन साव पुत्र स्व. कपिल साव का शव कंकाल अवस्था में थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत रजखड़ के जंगल में मिला था, जिसकी विधिक कार्यवाही थाना दुद्धी से की जा रही है।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से वाहन संख्या बीआर01जीपी7147 (पिकअप ब्लू कलर) बरामद किया गया, जिसका प्रयोग उक्त हत्या में किया गया था। अभियुक्तगण से पूछताछ में उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



