google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने आज ब्लॉक रावर्टसगंज में स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ की, इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य ने अन्नप्राशन व गोद भराई की रस्मअदायगी भी की, इस दौरान उन्होने प्रारम्भिक बाल अवस्था देख भाल एवं शिक्षा के अन्तर्गत विद्यारंभ करने वाले बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण शिवानी, अनुराग, आरीस, सक्षम, दृष्टि, यश, सत्यजीत, शिवा, साहिबा व तानिया को प्रमाण पत्र का वितरण किया, इस दौरान सदस्य महोदय ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान का आरम्भ देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है मिशन शक्ति के अभियान का शुभारम्भ प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया स्वस्थ नारी शसक्त परिवार के तहत महिलाओे को स्वस्थ्य रखने की योजना है एवं मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्बल प्रदान कर उन्हें हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जिसका उद्देश्य देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करना है। यह अभियान इस मूल विचार पर आधारित है कि जब एक महिला स्वस्थ होती है, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है यह सिर्फ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है जो देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधारः इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाना है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यानः यह अभियान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, परामर्श और टीकाकरण पर जोर दिया जाता है। आदिवासी क्षेत्रों में विशेष फोकसः आदिवासी आबादी में सिकल सेल रोग जैसी समस्याओं की जांच की जाती और उन्हें उनकरा इलाज उस आधार पर किया जाता है। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति का प्रमुख उद्देश्य महिलाओ को सुरक्षा और संरक्षा और शसक्तिकरण प्रदान करना है महिलाओं में जागरूकता पैदा कर आत्म निर्भर बनाना है और उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन कार्यालय से जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने मिशन शक्तिकरण व सरकार द्वारा महिला कल्याण व सुरक्षा के लिए चालायी गयी योजनओं पर प्रकाश डाला, इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल विकाश परियोजना अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, ग्रामीण सीडीपीओ हरि मोहन, सिटी सीडीपीओ रविन्द्र गिरि, चतरा सांख्यिकी अधिकारी स्मिता वाजपेई, स्निग्धा आहूजा जिला परियोजना संयोगी, वन स्टाप सेन्टर प्रभारी दीपिका सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)