google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व रिकॉर्ड बाबा साहेब अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 से सम्मानित हुए उमेश कुमार श्रीवास

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के खैरा जयरामनगर ग्राम के युवा साहित्यकार एवं लेखक श्री उमेश कुमार श्रीवास को विश्व रिकॉर्ड बाबा साहेब अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के बड़ी खाटू नगौर राजस्थान के महंत व केंद्र सरकार में टी बोर्ड के सदस्य रहे भारत भूषण महंत श्री डॉ. नानक दास जी महाराज के पहल से राजस्थान के नगौर जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर तरनऊ में बाबा साहेब अंबेडकर के 132 वें जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।


विश्व रत्न डॉक्टर अंबेडकर कीर्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत साहेब श्री सी.आर. चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, अध्यक्षता कर रहे पंडित तिलक राज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट संयुक्त राष्ट्र संघ अमेरिका से श्री इंद्रजीत शर्मा अति विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. परिन सोमानी निदेशक, लंदन ऑर्गनाइजेशन ऑफ स्किल डेवलपमेंट लिमिटेड, लंदन, यूनाइटेड किंगडम, आचार्य श्री विचार दास महराज, कबीर समाधि स्थली मगहर धाम, उत्तर प्रदेश, ज़िम्बाब्वे यूनिवर्सिटी के मानद कुलपति श्री डॉ. सौरभ पांडेय साहब, राष्ट्र लेखक श्री डॉ. अभिषेक कुमार, सहित महान हस्तीयो की पावन उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर स्मारक स्थल तरनाऊ, नागौर, राजस्थान में संपन्न होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)