google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसपी निश्चल एन झारिया को एसएसपी बनने पर पत्रकारों ने दी बधाई

बैतूल

बैतूल। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। इस उपलब्धि पर शनिवार को पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
पत्रकार मोहन प्रजापति, नईम मामू, ईरशाद खान, संतोष प्रजापति, राजेंद्र बघेल एडवोकेट सहित अन्य पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी निश्चल एन झारिया को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि एसएसपी निश्चल एन झारिया की पदस्थापना बैतूल में होने से पूर्व वे भोपाल में अपराध शाखा प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। भोपाल कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठित अपराध, साइबर क्राइम और गंभीर आपराधिक मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की थी। उनकी त्वरित निर्णय क्षमता, अपराधों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और स्पष्ट कार्यशैली को लेकर विभाग में उनकी विशेष पहचान बनी है।
बैतूल जिले में एसपी के रूप में कार्य करते हुए निश्चल एन झारिया ने कई लंबित और अनसुलझे जघन्य अपराधों की गहन विवेचना कर प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि जिले को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दे और अपराध नियंत्रण में तत्परता दिखाए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)