समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फूलपुर पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व एग्रो पार्क एरिया में तमंचे के साथ रील बनाने के दौरान पुलिस की नजर में था।
पुलिस द्वारा मंगलवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत प्रभावी चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज दिनेश त्रिपाठी सुरही अंडरपास के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर चेक किया गया गया तो कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (0.12 बोर) बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम मेराज अली उर्फ मुसम्मी पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम करदहाँ, थाना जलालपुर जौनपुर बताया। पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने यह अवैध तमंचा शौकिया तौर पर तथा राहगीरों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से अपने पास रखा था। वह इसे लेकर जा रहा था, उसी दौरान पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



