राजीव चतुर्वेदी, दैनिक समाज जागरण
हल्दी (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवानी गाँव में शुक्रवार कि देर शाम को कच्ची ईट कि दीवाल गिरने के कारण एक 63 वर्षीय वृद्ध महिला कि मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोनवानी गाँव निवासी जयंती देवी (63) पत्नी स्व. रामेश्वर सिंह देर शाम अपने घर के सामने बने टिन शेड में रखे कुछ सामान को निकाल रही थी। इसी बीच ईट कि कच्ची दीवाल भरभराकर जयंती देवी के ऊपर गिर गई जिससे वह उसके निचे दब गई। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने महिला को निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गये जहाँ चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार कर महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



