डेहरी विधानसभा क्षेत्र के छठ व्रतियों को हर सुविधा देंगे सोनू सिंह
पुष्पा गुप्ता दैनिक समाज जागरण डेहरी ऑन सोन रोहतास
डेहरी विधानसभा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी व लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव सह बक्सर प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने एक बयान जारी कर लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। कहा कि वर्षो से चली आ रही परंपरा छठ व्रत की पूजा के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है। इस बार भी प्रसाद वितरण किया जाएगा। छः नवंबर को डेहरी आवास मां शिला भवन पर, डालमियानगर, अकोढी़गोला के गांधी आश्रम, तेतराढ़ बाजार आदि स्थानों पर छठ पूजा के लिए छठ व्रतियों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र में छठ घाट बनाने के लिए जेसीबी मशीन मुफ्त में दिया जायेगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



