google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड के प्राइवेट स्कूलों ने रैली के माध्यम से चलाया मतदाता जागरूकता अभियान*


●नारे के साथ बच्चों ने लगाई फेरी कहा-“सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो”●

पंकज कुमार पाठक,सवांददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-पदमा में आज प्रखंड के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों ने आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए  झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के तत्वाधान में क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। ज्ञात हो कि बीते रविवार को झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के केंद्रीय कमिटी की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि  5 नवंबर को  जिले के सभी प्रखंडो में मतदाता जागरूकता अभियान रैली के माध्यम से चलाया जाएगा।इसी क्रम में पदमा प्रखंड में भी सभी प्राइवेट स्कूलों ने प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड में विभिन्न स्कूल के बच्चों  ने प्रेरक स्लोगन एवं  नारों के माध्यम से लोगों को अपनी ओर आकर्षित एवं मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रखंड में करमाटांड़ से जे एम एम पब्लिक स्कूल,तिलिर कर्मा से शिव विद्या मंदिर, सूर्यपुरा से प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल,पदमा से  न्यू किड्स केअर  पब्लिक स्कूल,बन्दरबेला से जी बी सेंट्रल पब्लिक स्कूल,सरैया से लिटिल एंजेल अकादमी,नावाडीह से न्यू डी ए वी पब्लिक स्कूल,एवं विद्या विहार स्कूल ने अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इसअवसर पर झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के प्रखंड इकाई के अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि मतदान को लेकर क्षेत्र में अभी भी जागरूकता का अभाव है।मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का एक छोटा सा प्रयास है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)