कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया जान लेवा हमला, बाइक की क़िस्त जमा करने के विवाद में चला दी गोली*

*
दैनिक समाज जागरण
..…….……………
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
……………………

बांका/अमरपुर/अमरपुर थाना क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक कलियुगी पुत्र ने अपने ही पिता के उपर जानलेवा हमला कर गोली मारकर घायल कर दिया है, बताया जा रहा है थाना क्षेत्र अठमाहा गांव निवासी संजय सिंह अपने पुत्र सचीन कुमार सिंह के नाम पर कुछ महीनों पहले लोन पर एक बाइक खरीदी थी।जिसका किस्त जमा करने हेतु बेटे पर दबाव बना रहे थे।जो उनके पुत्र ने क़िस्त जमा करने में आनाकानी कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार 26 अगस्त की देर रात को पिता संजय सिंह ने बेटे को क़िस्त जमा करने को लेकर डांट फटकार लगाया। पिता की डांट बेटे को बर्दाश्त नहीं हुआ और आक्रोशित हो कर कलयुगी पुत्र सचिन कुमार ने देसी कट्टा निकाल कर पिता संजय सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया, गली मत रहा कि गोली दाहिने पैर में लगी नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसे देख परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल संजय सिंह को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अशोक कुमार ने उपचार कर, बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया।वहीं घटना की सूचना के बाद अमरपुर दरोगा बबली सिंह ने घायल पिता द्वारा दिए बयान के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना की अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है।