google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

नीति आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को किया जाये लाभान्वित- जिलाधिकारी

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की, समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्र, कौशल विकास मिशन के तहत ब्लाक चतरा में योजनाओं से संतृप्त करने की प्रगति व इन्डीकेटर्स की फीडिंग फीडिंग में व इन्टीकेटर्स की की प्रगति में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकरी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, व जिला समन्वयक कौशल विकास को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निर्धारित मानक के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये, इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण भी किया जाये और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रति सप्ताह प्रस्तुत की जाये और ब्लाक में किये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाये, उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों को ‘अन्त्योदय’ की संकल्पना का जीवन्त उदाहरण बताते हुए प्रत्येक जनपद एवं विकास खण्ड को सतत निगरानी और परिणाम आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिएं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाक क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और नियमित अनुश्रवण हो, जनपद, ब्लॉक या व्यक्ति को विकास के लाभ से वंचित न रखा जाए। आकांक्षात्मक जनपद और विकास खण्ड जैसे कार्यक्रम ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निशान्त मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)