google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति ने किया मंथन

प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, समाज के उत्थान और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर दिया जोर

समाज जागरण | संवाददाता

पदमा (हजारीबाग)। पदमा स्थित परतन शिव मंदिर परिसर में पदमा पूर्वी कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति की बैठक उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक का समाज के लोगों एवं समिति के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयकुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन सचिव सच्चिदानंद पाण्डेय ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। समाज की प्रगति के लिए आपसी भाईचारा, सहयोग और सामूहिक सहभागिता जरूरी है। सभी लोगों से संगठन से जुड़कर सामाजिक उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

वक्ताओं ने विशेष रूप से नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही सामाजिक चुनौतियों का समाधान और समाज का बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में चयन समिति के अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष परमानंद शर्मा, चतरा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला सचिव राजन पांडेय, कोषाध्यक्ष विकास पांडेय, उपसचिव भृगु पांडेय, उपाध्यक्ष उमेश पांडेय एवं मीडिया प्रभारी धीरज पांडेय सहित रंजीत पांडेय, संतोष पांडेय, अजय पांडेय, पवन पांडेय, उज्ज्वल पांडेय, भरत पांडेय, प्रेम पांडेय, गोपाल पांडेय, पंकज पांडेय, लोकेश पांडेय, चंद्रदेव पांडेय, अश्वनी पांडेय, द्वारिका पांडेय, ब्रह्मदेव पांडेय, अमिताभ पांडेय, दोस भंजन पांडेय, सुजीत पांडेय एवं धर्मेंद्र पांडेय समेत ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)