google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#bijnornews: कारगिल विजय दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गोष्ठी का आयोजन



दैनिक समाज जागरण  ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर नजीबाबाद कारगिल विजय दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय नजीबाबाद पर एक गोष्ठी का आयोजन किया,तथा अपने देश के शहीदों को याद किया व भारतीय सेना के शौर्य को सराहते हुए अपने वीर जवानों पर गर्व किया।
कार्यक्रम को जिला सचिव शाहिद सिद्दीकी ने संबोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य का वर्णन किया,तथा देश की एकता पर बल दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष शजर तय्यब ने की तथा संचालन उपाध्यक्ष सुलेमान खान ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व महासचिव श्रीमती दयावती जी,पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती रहनुमा परवीन, सुरेंद्र बाल्मीकि पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष,जिला को ऑर्डिनेटर फतेहपुर श्री अरबाज खान,शक्ति राय पूर्व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता श्री नावेद फरीदी,सुलेमान खान,युवा नेता फैसल तय्यब,यास्मीन बेगम,सुमित्रा देवी,जरीफ शेख,सुधांशु ,राहुल,अंकित,फुरकान, रिहान खान,फैज अहमद पूर्व उपाध्यक्ष,आदि अनेकों कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया ।
अंत में अध्यक्ष शजर तय्यब ने सभी का आभार जताते हुए कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यवाद किया। तथा कांग्रेस और देश को मजबूत करने की बात कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)