समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.08.2025 को समय लगभग 09.00 बजे मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर, 07 अदद गोवंश राशि को एक पिकप लाद कर बारीमहेवा से घेवरी होते हुए पशु वध करने हेतु बिहार ले जा रहे है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना करमा पुलिस द्वारा घेवरी मार्ग पर पहुंचकर घेराबन्दी की गई किन्तु पिकप वाहन संख्या यूपी 65 पीटी2497 पर सवार 02 व्यक्तियों द्वारा पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति पिकप से उतर कर अलग-अलग दिशा में भाग गए और भागते हुए उनमें से एक ने कहा जियाउल जान बचाओ बाद में मिलेंगे और मौके से फरार गए। उक्त पिकप को कब्जा पुलिस लेकर पिकप से कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया। पिकप वाहन का रजिस्ट्रेशन महानन्द पुत्र रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर के नाम पर पाया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0- 116/2025 धारा 3/5ए/8 गो-वध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



