google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर करणी सेना का फूटा आक्रोश

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 29 जून 2026: बीते 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डॉन बार के नीचे हिमांशु सिंह एवं प्रत्युष सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर करणी सेना ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली तथा शेष बचे आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि जब घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं और कई आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है, तो बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस की मौजूदगी में चापड़ जैसे हथियार से इतना गंभीर जानलेवा हमला कैसे हो गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई या निलंबन क्यों नहीं किया गया। हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह दोनों अपने जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रहे है । बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी है तथा शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, प्रदेश सचिव कमलेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)