*ब्यूरो (मीरजापुर)*: मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाना के सामने आधा दर्जन किन्नरों के तांडव से हाइवे पर दोनो तरफ वाहनों की लगी लम्बी कतार किन्नरों का आरोप कई दबंग युवकों ने घर में भी घुसकर किन्नर के साथ मार पीटकर चेन छीना। थाने से कोई कार्रवाई न होने से नाराज किन्नरों ने चक्काजाम कर निर्वस्त्र होकर किया तांडव थाने का भी कर रखा था घेराव। अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का मामला क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार की शाम थाने के सामने किन्नरों से हुए विवाद को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। विपक्षियों के द्वारा माफी मांगने पर शांत हुई।इब्राहिमपुर गांव निवासी किन्नर हिना बुधवार की रात्रि अपने घर लौट रही थी कि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था।थाना प्रभारी के समझाने बुझाने के बाद किन्नरों ने माना और प्रदर्शन बंद किया वही मामले को लेकर सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि रात्रि को थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत टोल प्लाजा के पास स्थित होटल ढाबों पर कुछ किन्नरो द्वारा स्थानीय लोगो से पैसा मांगने की बात को लेकर वाद विवाद हो गया जिसमे स्थानीय लोगो द्वारा किन्नरों से मारपीट किया गया । सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना अदलहाट पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत मे लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



