समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में रबी वर्ष 2025-26 में दिनांक दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जनपद में दो द्विवसीय द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशला) का आयोजन 17 विकास खण्डो के 444 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जायेगा। किसान पाठशाला का आयोजन अपरान्ह 2 बजे से सॉय 05.00 बजे तक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन/प्रा0पाठशाला मे किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आज किसान पाठशाला का आयोजन जनपद के 84 ग्राम पंचायतों में किया गया, जिसमें लगभग 7000 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकासखण्ड सण्डवा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्रामसभा बझान में आयोजित किसान पाठशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव एवं अशोक कुमार जिला कृषि अधिकारी द्वारा स्वागत माल्यापर्ण एवं पुष्पगुंच्छ देकर किया गया है तथा साथ ही साथ मंच पर उपस्थित सभी माननीयों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रथम दिवस में रबी दलहन, तिलहन की नवीन प्रजातियां एवं उत्पादन तकनीकी के प्रभावी बिन्दु, प्राकृति खेती एवं हरी खाद का महत्व, रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण एवं कृषि रक्षा, कृषि में ड्रोन का प्रयोग एवं फार्मर रजिस्ट्री का महत्व एवं उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, अन्तू नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिबक्श सिंह एवं ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह तथा ग्राम पंचायत के लगभग 80 से 100 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



