google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना फेस-2 पुलिस की तत्परता से 11 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

नोएडा।
थाना फेस-2 (सेंट्रल नोएडा) पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से बिना बताए चली गई 11 वर्षीय बालिका को तत्परता से तलाश कर सकुशल बरामद किया। बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर खोजबीन और आवश्यक पूछताछ के बाद बालिका को सुरक्षित खोज लिया गया। इसके पश्चात बालिका की काउंसलिंग कराई गई और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना फेस-2 पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस ने परिजनों को बच्चों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)