वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक मनीष सक्सेना के निर्देश पर किशनगंज जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार अपने दल बल के साथ किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान एक कार को रोका गया और कार रुकते ही कार में बैठे एक तस्कर नीरज कुमार सहरसा जिले के रहने वाला फरार हो गया। उत्पाद विभाग की टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में लदे 335.280 विदेशी शराब बरामद हुआ साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर का नाम अनमोल कुमार गांव मुरलीगंज मधेपुरा जिला निवासी है। मद्द निषेध अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने तस्कर को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



