किशनगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार की धमकी मिल चुकी है, जबकि यह तीसरी बार ऐसी धमकी मिलने की घटना सामने आई है। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ताजा मामला ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी का है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गए। सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बम निरोधक दस्ता द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।


फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
घटना के दौरान डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। वहीं जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता सह अध्यक्ष शिशिर कुमार से भी डीएसपी मुख्यालय ने बातचीत कर हालात की जानकारी ली।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)