google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोतीबाग में कचरे का अंबार, छठ महापर्व पर दुर्गंध के बीच से गुजरेंगे श्रद्धालु!

डीएम के आदेश को भी ठेंगा दिखा रही नगर परिषद? सितंबर में पूरा होना था कचरा निस्तारण, नवंबर तक समस्या बरकरार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो | किशनगंज

किशनगंज। शहर के मोतीबाग स्थित डंपिंग स्थल पर कचरे का अंबार और उससे उठ रही तेज दुर्गंध नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। छठ महापर्व नजदीक है और इस रास्ते से छठ घाटों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ सकता है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का सवाल है कि आस्था के इस महापर्व पर जब हजारों श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने घाटों तक पहुंचेंगे, तो उन्हें रास्ते में फैली गंदगी और दुर्गंध से कैसे राहत मिलेगी?

हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने 24 अगस्त 2026 को ही नगर परिषद किशनगंज को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। समाहरणालय की सामान्य शाखा से जारी पत्रांक 1617/जि.सा. के माध्यम से मोतीबाग डंपिंग स्थल पर जमा पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) का जैविक उपचार सितंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया था। कचरे के निस्तारण में तेजी लाने के लिए ट्रॉमेल मशीन की क्षमता दोगुनी करने को भी कहा गया था।

अक्टूबर तक प्लांट निर्माण पूरा करने का था निर्देश

जिलाधिकारी ने डंपिंग स्थल पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था। इसके अलावा महेशबथना में सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र (एमआरएफ) और कंपोस्ट प्लांट का निर्माण अक्टूबर 2026 के अंत तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया था।

लेकिन नवंबर का महीना आ चुका है और निर्धारित समय-सीमा भी समाप्त हो गई है। इसके बावजूद मोतीबाग डंपिंग स्थल पर कचरे की समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में नगर परिषद की कार्यशैली और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश और समय-सीमा तय होने के बावजूद अब तक कितना काम हुआ? क्या कचरा निस्तारण और प्लांट निर्माण की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं?

महापर्व से पहले सफाई और दुर्गंध से राहत की मांग

छठ महापर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर श्रद्धालुओं को कचरे की दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़े, तो यह नगर परिषद की व्यवस्था पर गंभीर सवाल होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को महापर्व से पहले डंपिंग स्थल की सफाई, कचरे के उचित निस्तारण और दुर्गंध पर नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

अब शहरवासियों की निगाहें नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं। देखना यह है कि प्रशासनिक आदेशों का धरातल पर अनुपालन कब होता है औ


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)