वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
24 जनवरी: किशनगंज जिले ने सुरक्षित मातृत्व और नियोजित परिवार की दिशा में एक और ठोस कदम बढ़ाते हुए सदर अस्पताल में पांच दिवसीय पीपीआईयूसीडी एवं आईयूसीडी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से आई स्टाफ नर्स, जीएनएम और एएनएम को आधुनिक, सुरक्षित और दीर्घकालिक गर्भनिरोधक सेवाओं में दक्ष बनाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित इन्सर्शन, संक्रमण से बचाव, संभावित दुष्प्रभावों का प्रबंधन, फॉलो-अप प्रक्रिया और प्रभावी काउंसलिंग की जानकारी दी गई। इसे पूरी तरह व्यवहारिक बनाया गया ताकि प्रसव कक्ष और ओपीडी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ यह सेवा उपलब्ध करा सकें।
डीसीएम सह प्रशिक्षक सुमन सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण में सबसे अधिक जोर सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने पर दिया गया। इससे स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं और उनके परिवारों का भरोसा जीतकर सेवाओं को अधिक प्रभावी बना पाएंगे।
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि किशनगंज जिला राज्य में पीपीआईयूसीडी उपलब्धि के मामले में सातवें स्थान पर है, जो स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण और सहयोगी संस्था PSI इंडिया के प्रयासों से स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता और मजबूत होगी।
डीपीएम डॉ. मुनाजिम ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाएं सुरक्षित, सम्मानजनक और सहज परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगी। यह पहल न केवल परिवार नियोजन को मजबूती देगी, बल्कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य निर्णयों में सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
किशनगंज जिले में इस प्रशिक्षण से परिवार नियोजन और सुरक्षित मातृत्व के क्षेत्र में एक उदाहरण कायम होने की उम्मीद है।
- करवा चौथ पर सिंदूर लगाकर ट्रोल हुईं ‘महाभारत’ की कुंतीशफक नाज ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, बोलीं- सिंदूर लगाने से धर्म नहीं बदल जाता पति के साथ करवा चौथ मनाते हुए अभिनेत्री ने साझा की थीं तस्वीरें, धार्मिक पहचान पर उठे सवालों से हुईं आहत; सोशल मीडिया पर दिया दोटूक जवाब मुंबई। मनोरंजन जगत में इन दिनों अभिनेत्री शफक नाज चर्चा में हैं।…
- समृद्धि जन कल्याण संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 500 से अधिक लोगों ने कराया निशुल्क जांचसमाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र/बीजपुर। समृद्धि जन कल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को पुनर्वास स्थित दुधइया मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद जांच एवं उपचार के लिए पंजीकरण किया…
- विकसित भारत युवा संसद का हुआ आयोजन, युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर रखे अपने विचारसमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी सोनभद्र। मेरा युवा भारत, सोनभद्र के तत्वावधान में आज राबर्ट्सगंज स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा के सत्र का आयोजन करते हुए युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मंच…
- सोनभद्र के चन्द्र शेखर पाण्डेय बने भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ सदस्यसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के पुनर्गठन के क्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों की घोषणा कर दी है। जारी सूची में सोनभद्र जिले के घोरावल विधानसभा क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी चन्द्र शेखर पाण्डेय को सदस्य के…
- दीपावली से पहले ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 360 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट, 9 मिठाइयों के नमूने जांच को भेजेमिठाई निर्माणशालाओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रसगुल्लों में मिले मक्खी-मच्छर; देवला और दनकौर में सामने आई गंदगी, दुकानदारों को सख्त चेतावनी दैनिक समाज जागरण | गौतमबुद्धनगर, 02 नवंबर 2026। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। इसी बीच गौतमबुद्धनगर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








