किशनगंज में गूंजा इंसाफ का मुद्दा: मौलाना तौसीफ रज़ा केस में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पोठिया निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा की ट्रेन में हुई हत्या के विरोध में शनिवार को छत्तरगाछ बाजार स्थित बैंक चौक पर विशाल इंसाफ मार्च एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और उलेमा-ए-किराम शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किशनगंज विधायक कमरूल हुदा ने घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त सज़ा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इंसाफ में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोलथा पंचायत के मुखिया अब्दुत तव्वाब ने कहा कि मौलाना तौसीफ रज़ा एक नेक और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनकी हत्या से पूरा समाज आहत है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।
भोटा थाना पंचायत के मुखिया मरगूब आलम ने इस घटना को इंसानियत पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की। वहीं सरपंच रमज़ान अली ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. इनामुल हक़ ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मजलिस उलमाए मिल्लत के मौलाना शमीम रियाज नदवी ने कहा कि मजलूम को इंसाफ दिलाना हर व्यक्ति का फर्ज है। वहीं मौलाना आफताब अज़र सिद्दीकी ने इसे एकजुट होकर आवाज़ उठाने का समय बताया।
जमीयत अहले हदीस के जिला जनरल सेक्रेटरी मौलाना ज़ैनुल आबिदीन सनाबली ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सज़ा देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
JusticeForTausifRaza #KishanganjNews #Chhattargachh #BreakingNews #ProtestMarch #BiharNews
🔥 Trimmers Starting @ ₹177 – Limited Time Deal!
✂️ पाएं शानदार ग्रूमिंग अब बेहद कम कीमत में
⚡ जल्दी करें, ऑफर कभी भी खत्म हो सकता है!
👉 अभी खरीदें और स्टाइल अपग्रेड करें!

- सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
*नोएडा।** पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता **कलराज मिश्र** की धर्मपत्नी **सत्यवती मिश्रा** के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष **विकास जैन** एवं उद्योग प्रकोष्ठ… - ## बादलपुर में अवैध देशी शराब की बिक्री करते एक गिरफ्तार, 41 टेट्रा पैक बरामद
*समाज जागरण, गौतमबुद्ध नगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थाना बादलपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना… - शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रायपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने और… - शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार
समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे रायपुर/सोनभद्र। शादी कराने के नाम पर युवक को सोनभद्र बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने और 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को नक्सलियों का रिश्तेदार… - दुद्धी डिग्री कॉलेज में चला छात्र-नौजवान PDA जागरूकता अभियान, सैकड़ों छात्रों ने ली सपा की सदस्यता
समाज जागरण/सन्तोष कुमार दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी डिग्री कॉलेज परिसर में छात्र-नौजवानों के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान सैकड़ों छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा छात्रसभा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



