राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से डीवीसी परियोजना प्रमुख राणा रंजीत सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा:राणा रंजीत सिंह
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़ ।कोनार डैम क्षेत्र नवीकरण उर्जा एवं पयर्टन्न की अपार संभवानाए है।कोनार डैम को नवीकरण उर्जा हब के तौर विकसित करने की कोशिश की जा रही है।कोनार डैम डीवीसी के परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह ने कोनार डैम स्थित डीवीसी के अपने प्रशासनिक कक्ष में एक भेंट वार्त्ता में यह जानाकारी दी।उन्होंने बताया कि गत दिन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर रांची से लौटे कोनार डैम डीवीसी परियोजना प्रमुख राणा श्री सिंह ने कहा के राज्य के प्रमुखों से भेंट के दौरान नवीकरण उर्जा एवं पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराते हुए भावी योजनाओ से अवगत कराया गया।बहरहाल 339 मोगावाट सोलर परियोजनाओ की स्वीकृति मिली है।जिसमें 8 मेगावाट माउंटेड सोलर प्लांट, 228 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट, 100 मेगावाट बैट्र एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एवं 3 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज शामिल है।पंप्ड स्टोरेज की स्थापना खासतौर पर रात में सुर्य के प्रकाश के अभाव में सोलर प्लांट से बिजली जेरनेट नहीं होगा। इससे निपटने के लिए उर्जा उत्पादन करने के गरज से इसका स्थापना किया जाएगा।जिससे रात के समय बिजली की आपूर्ति सुचारू रखी जा सके।इसके अलावा बायो डीजल एवं बायोमास पेलेट उत्पादन की ईकाइयो का भी स्थापना किया जाना है।जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। खासकर युवकों की आमदनी होगी। जाहिर है 9520.40 डी के लंबे चौङे रकवा वाले कोनार डैम बाढ़ नियंत्रण सिंचाई, जल आपूर्ति में महत्त्वपुर्ण भूमिका निभा रहा है।यहां नवीकरण उर्जा उत्पादन एवं पर्यटन की अपार संभावानाए है। जिस पर लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओ की धरातल उतारे जाने की पूरी गुंजाईश बनी है।जिसके तहत कोनार डैम को नवीकरण उर्जा हक के तौर विकसित करने की कोशिश की जा रही है। पर्यटन की उपलब्ध संभावानाओ के तहत फ्लोटिंग रिर्जाट, बोट हाउस, वाटर स्पोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।इसके लिए प्रारंभिक कार्य पूरा कर लिया गया।बताया कि पर्यटन विकास के लिए हुई बैठक में तिलैया, मैथन एवं पंचेत डैम को प्राथमिकता के तौर शामिल किया गया था।पर डीवीसी के अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर कोनार डैम को भी शामिल कर लिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



