google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवान जगन्नाथ की स्नान ध्यान पूजा के पश्चात हुए अज्ञातवास, 27 होगा को रथ पूजा एवं मेला का आयोजन

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

बड़कागांव राम जानकी मंदिर में रथ यात्रा को लेकर बुधवार से तैयारी शुरू हो गई है। भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को दूध दही मधु गंगाजल से स्नान ध्यान कराने तथा नए वस्त्र पहनाने तथा पूजा अर्चना के पश्चात उन्हें प्रसाद स्वरूप काजू किशमिश फल आदि पौष्टिक आहार से भोग लगाया गया। आज से 15 दिनों के लिए भगवान अज्ञातवास में चले गए हैं। मान्यता व परंपरा के अनुसार इस दौरान रोजाना चीरैता का जूस, अनार जूस अन्य फल का जूस पुजारी के द्वारा भगवान को अर्पित किया जाएगा ताकि भगवान का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। 26 जून को भगवान का अज्ञातवास हटेगा स्नान ध्यान कराया जाएगा और उन्हें छप्पन भोग लगाया जाएगा। 27 जून को रथ मेला का आयोजन होगा। बताते चलें कि बड़कागांव राम जानकी मंदिर में 1941 से प्रखंड का इकलौता रथ पूजा एवं मेला लगता आ रहा है। जहां श्रद्धालु हजारों की संख्या में शामिल होते हैं एवं पूजा अर्चना करते हैं। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुजारी चिंतामणि महतो,गायत्री देवी,सतीश मिश्रा ,पिंटू गुप्ता, कीर्तन महतो ,बीना देवी ,सुनीता देवी,प्रकाश महतो,अंतू महतो ,बंधन महतो,पदुम महतो ,रविंद्र लाल ,हरिनाथ राम ,कैलाश कुमार,आनंद कुमार एवं कई श्रद्धालु गण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)